हरदोई दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर पिकप सवार महिला सहित दो लोगो को लूटा

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
*अरवल इलाके में दिनदहाड़े लूट से हड़कम्प*
*हरदोई* अरवल थाना क्षेत्र में दीपावली त्योहार पर पुलिस गश्त को सरेआम दिनदहाड़े लूट करके बदमाशो ने चुनौती दे दी है।जबकि महिला सुरक्षा व अपराधों को लेकर सरकार पूरी तरह ला एंड ऑर्डर दुरुस्त करने में जुटी हुई है।लेकिन अरवल पुलिस यहां पूरी तरह नाकाम दिख रही है।
शुक्रवार को चौंसार-हरपालपुर मार्ग पर दिनदहाड़े हुयी लूट से अरवल पुलिस की सक्रियता पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।घटनाक्रम के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के बानामऊ गांव निवासी नंद किशोर पुत्र गयादीन व रेनू पत्नी संजय कुमार शुक्रवार को पलिया स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए पिकप पर सवार होकर खाद लेने जा रहे थे।जैसे ही यह दोनो हरपालपुर मार्ग पर शेखपुर भट्ठे व टिलियापुर गांव के बीच पहुंचे उसी समय पल्सर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पिकप के आगे पल्सर खड़ी कर दी।जिससे पिकप चालक को पिकप रोकनी पड़ी।पिकप के रुकते ही बदमाशो ने तमंचा लगाकर नंदकिशोर से 49 हजार की नकदी व महिला रेनू से जंजीर व झाले लूट लिए विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार देने की धमकी भी दी।और फरार हो गए।दिनदहाड़े हुयी मुख्य मार्ग पर पिकप से लूट की बारदात इलाके में आग की तरह फैल गयी।उधर घटना की जानकारी मिलते ही अरवल पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की।समाचार लिखे जाने तक दोनो पीड़ित थाने पर तहरीर देने के लिए मौजूद रहे।लेकिन उनकी तहरीर प्राप्त नही हो सकी थी।
Subscribe to my channel



