तीन दिवसीय उग्रतारा महोत्सव का हुआ आगाज
तीन दिवसीय उग्रतारा महोत्सव का हुआ आगाज

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा।
*स्टोरी :-* तीन दिवसीय उग्रतारा महोत्सव का हुआ आगाज। माननीय सांसद दिनेश चंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का किया उद्घाटन।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकमल क्रीड़ा मैदान में आज सोमवार 16 अक्टूबर को तीन दिवसीय उग्रतारा महोत्सव का हुआ आगाज।मधेपुरा सहरसा के सांसद माननीय दिनेश चंद्र यादव ,जदयू विधायक गूँजेस्वर साह,विधान परिषद सदस्य अजय सिंह ,संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन।इस उद्घाटन कार्यक्रम में डीडीसी,एसडीओ प्रदीप झा,सदर एसडीपीओ संतोष कुमार,डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।यह उग्रतारा महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा जिसमें प्रथम दिन वॉलीउड के गायक अल्ताफ राजा के द्वारा प्रस्तुति की जाएगी और तीसरे दिन जॉली मुखर्जी के द्वारा प्रस्तुति की जाएगी।दूसरे तीसरे दिन दिन में मंडन धाम पर सेमिनार और रात में स्थानीय कलाकारों के अलावे और कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति की जाएगी।
वहीं उगतारा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल मधेपुरा सहरसा के लोकसभा सांसद माननीय दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि इस महोत्सव की शुरुवात माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा हुआ था।वहीं अभीतक चला आ रहा है।बीच में कोरोना काल को लेकर व्यधान उतपन्न हुआ था।इस कार्यक्रम में लोगो को सांस्कृतिक कार्यक्रम सुनने को मौका मिलेगा।इस कार्यक्रम में धार्मिक बात भी होती है माँ उग्रतारा के संबंध के बारे में और कुछ लोग जो बोलते हैं वो लोग सुनते भी हैं और मनन भी करते हैं।माँ भगवती का स्थान तो साधारण नहीं है दूर दूर से लोग आते हैं यहां साधना के लिए और पूजा करने के लिए और पर्यटक भी आते हैं।
Subscribe to my channel


