Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद : **हथियारो के बल पर बीडीसी सदस्य को उठा ले जाने का भाजपा के दबंग विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी पर लगा आरोप*

Spread the love

-पीडिता ने लगाई पुलिस प्रषासन से गुहार

बताते चलें बीते सोमवार को थाना जसराना क्षेत्र में एक बीडीसी सदस्य को जसराना विधायक हथियारो के बल पर उठा ले गए। अब तक उनका कोई सुराग नही लग सका है। बीडीसी सदस्य की माॅ ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
पीडिता मंजू देवी पत्नी बलवीर सिंह निवासी जमालीपुर जसराना ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि प्रार्थीया ओर उसका पुत्र गौरव जो कि बीडीसी सदस्य हैं बीते सोमवार को घर पर अकेले थे। तभी अचानक जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी अपने लोगो संग आए और गौरव के बारे में पूछने लगे। और घर मे घुसकर गौरव को जबरन गाडी में बैठाकर उठा ले गए। दूसरे दिन विधायक के आवास पर गए तो उनके लोगो ने हथियारो का रौंब दिखाते हुए बाहर कर दिया। देर शाम जब विधायक पहुंचे तो उन्होने कहा कि ना ही गौरव को छोडेंगे और ना ही मिलने देंगे। दो दिन बीत जाने के बाद भी प्रार्थीया के बेटे का कोई सुराग नही लगा हैं।
-वही इस सम्बंध मे जसराना विधायक से उनका पक्ष जानने को उनसे फोन द्वारा कई बार सम्पर्क किया गया। लेकिन उनका फोन रिसीव नही हुआ।

*आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com