Breakingअजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव थाना आसीवन से गलत इंसाफ मिलने पर पीड़िता ने लगाई पुलिस अधीक्षक से गुहार

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

*पीड़िता को जान से मारने की की गई कोशिश*

उन्नाव,थाना आसीवन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जखैला निवासिनी जय देवी पत्नी स्वर्गीय शिवराम मौर्य दिनांक 29/9/ 2021 को समय लगभग 6:00 बजे शाम को शौच के लिए घर से बाहर नहर के पास गई थी वापस आते समय रास्ते में बउआ और वैभव पुत्र दयाशंकर निवासी ग्राम बरौनी थाना आसीवन जनपद उन्नाव के निवासी अचानक मेरे पीछे आकर मेरा गला दोनों हाथों से दबाने लगे पीड़ित महिला ने उन लोगों को पहचान लिया और विरोध करने का प्रयास किया लेकिन दबंगों ने गले को अधिक दबाने के कारण पीड़ित महिला बेबस हो गई और वह अपने बचाव के लिए गुहार नहीं लगा सकी पीड़ित महिला को बेहोशी की हालत में नहर में फेंक दिया गांव के छेदू पुत्र भरोसे संदीप पुत्र नन्हा ने पीड़ित महिला को कुछ देर बाद नहर से निकाला थोड़ी देर बाद पीड़ित महिला जय देवी को होश आ गया गांव के दोनों व्यक्ति महिला को घर लाए जिससे उस महिला की जान बच सकी घटना के दूसरे दिन पीड़ित महिला थाना आसीवन में शिकायत दर्ज कराने गई तभी थाने में मौजूद कांस्टेबल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मीटिंग लगी हुई है इसलिए प्रार्थना पत्र मुझे दे तीसरे दिन महिला को थाना आसीवन में नकल लेने के लिए बुलाया जाता है तीसरे दिन पीड़ित महिला जब नकल लेने के लिए थाना आसीवन पहुंचती है तो वहां पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल पीड़ित महिला से कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लेते है पीड़ित महिला का आरोप है कि जो मैंने तहरीर दी थी उस तहरीर के आधार पर थाना आसीवन के पुलिस प्रशासन तहरीर नहीं लिखी और दूसरा प्रार्थना पत्र किसी दूसरे से लिखवा कर पीड़िता की रिपोर्ट धारा 323 बटे 504, 506 आईपीएस में दर्ज किया था पीड़िता का कहना है कि मैं पढ़ी-लिखी नहीं थी इसलिए मेरे साथ थाना आसीवन में धोखाधड़ी की गई जब पीड़ित महिला गांव में जाकर रिपोर्ट गांव में पढ़ाया तो पता चला कि मारपीट की रिपोर्ट लिखी गई है गला दबाकर जान से मारने की रिपोर्ट नहीं लिखी गई है पीड़ित महिला लगातार थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन अभी तक सही रिपोर्ट थाने में नहीं दर्ज की गई वहीं पर दबंग बऊआ लगातार गांव में धमकी दे रहा है कि मैंने पुलिस को रुपए के दम पर खरीद लिया है इसलिए आपकी कोई भी कार्रवाई नहीं होगी दबंग व्यक्ति बऊआ पीड़ित महिला के पुत्र राजेंद्र को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है जिसको लेकरपीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com