फिरोजाबाद नैनो यूरिया के प्रयोग से बढ़ेगी पैदावार कृषि भूमि की मृदा भी रहेगी सुरक्षित
नैनो यूरिया के प्रयोग से बढ़ेगी पैदावार कृषि भूमि की मृदा भी रहेगी सुरक्षित

फिरोजाबाद। सदर ब्लाक फिरोजाबाद में शानिवार को नैनो यूरिया के लाभ एवं प्रयोग पर आधारित एक किसान सभा का आयोजन ब्लाॅक प्रमुख लक्ष्मीनरायन यादव की अध्यक्षता में किया गया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र एके श्रीवास्तव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नैनो यूरिया के प्रयोग से पारंपरिक यूरिया के प्रयोग से कृषि भूमि एवं फसल उत्पादों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलेगी। अपर जिला सहकारी अधिकारी शीतला प्रसाद ने कहा कि नैनो यूरिया के प्रयोग से सरकार पर पड़ने वाले सब्सिडी बोझ कम होगा।
इसके अलाव भूमि की मृदा क्षमता पर भी खराब प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे किसानों की लागत भी कम होगी। किसान सभा की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख फिरोजाबाद लक्ष्मी नरायन यादन ने की। इस दौरान एनआरएलएम के ब्लांक प्रबंधक अनिल कुमार, सहायक विकास अधिकारी, क्षेत्रिय विकास अधिकारी इफकों बीके निगम के अलावा कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद आवाज इंडिया लाइव

Subscribe to my channel


