Breakingअजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता महिला ने फांसी लगा दी जान।

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जनपद के बबेरू थानांतर्गत के अतर्रा रोड़ घसला तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।विवाहिता महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतका के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।परिजनों ने पुत्री की ससुरालियों द्वारा हत्या करने का अंदेशा जताया है।

आपको बता दे कि बबेरू के नेता नगर निवासी आरती पत्नी रामकरण उम्र (25) वर्ष ने बुधवार की दोपहर कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी की मदद से रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।पति शाम को पुत्र का इलाज करवाने के बबेरू गया था। जब वह घर पहुंचा तो देखा दरवाजा बंद थे उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा तो देखा आरती फंदे पर लटक रही थी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची बबेरू थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तलाशी में पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मृतका के पति ने बताया की आरती की शादी 5 वर्ष पहले 26 अप्रैल 2016 में हुई थी। उसके एक पुत्र ढाई माह का हैं। सुसाइड नोट में लिखा था कि वह कैंसर पीड़ित थी दवा में लेटलतीफी होने के कारण वह दर्द से परेशान रहती थी। इसी से परेशान होकर वह खुदकुशी कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक के पिता किशनपाल निवासी अतर्रा ने पुत्री को किसी भी प्रकार की बीमारी से इंकार किया साथ ही ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया।पुलिस विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच में जुटी है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com