Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार गोली बारी की घटना को लेकर पूर्व कला संस्कृति मंत्री सह भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन झा का बयान। उन्होने कहा कि बिहार पुनः जंगल राज की और लौटा

गोली बारी की घटना को लेकर पूर्व कला संस्कृति मंत्री सह भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन झा का बयान। उन्होने कहा कि बिहार पुनः जंगल राज की और लौटा

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* गोली बारी की घटना को लेकर पूर्व कला संस्कृति मंत्री सह भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन झा का बयान। उन्होने कहा कि बिहार पुनः जंगल राज की और लौटा।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज मंगलवार को तीन गोली बारी की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है।इस गोली बारी की घटना में एक जख्मी युवक सनोज कुमार की स्थिति जहां नाजुक बनी हुई है तो वहीं दो अलग अलग गोली बारी की घटनाओं में दोनो जख्मी युवक इलाजरत है। इसी गोली बारी की घटना को लेकर
बिहार सरकार के पूर्व कला सांस्कृतिक मंत्री सह भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन ने बिहार में बढ़ रही अपराध पर निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि बिहार में पुनः जंगल राज लौट गयी है। बीजेपी विधायक ने बताया कि हमलोग शुरू से ही कह रहे हैं कि बिहार के किसी जिले में कोई ऐसा दिन नही जहां घटना नही घटित नही होती है। मंगलवार को सहरसा में तीन अलग-अलग जगह पर गोलीबारी की घटना घटित हुई है। जिस तरह अपराधियों ने युवकों को गोली मारी है मुझे उम्मीद नही है कि वे लोग सुरक्षित बच पायेगें। मंत्री ने बताता की हम सरकार से और स्थानीय पुलिस से कहेगें की 24 घंटे के भीतर अपराधियों की ग्रिफ्तारी करें अन्यथा हम लोग सड़क पर है। विदित हो कि सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी में अपराधियों ने सनोज यादव भु- माफिया सह संवेदक को उनके कनपटी में गोली मारी जिनका की स्थिति काफी नाजुक है। दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के ही एमएलटी कॉलेज के समीप घटित हुई जहां विस्वजीत कुमार नामक युवक को अपराधी ने गोली मारी और तीसरी घटना सिसई क्षेत्र में हुई जहां एक सिपाही के बेटे गुगु कुमार को अपराधियों ने गोली मारी। मंत्री आलोक रंजन ने पुलिस प्रशासन को भी 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया है अपराधी की ग्रिफ्तारी करें अन्यथा हम लोग सड़क पर उतर जायेगें।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com