हरदोई : अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग ने चलाया अभियान

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
हरदोई: आबकारी निरीक्षको द्वारा देशी, विदेशी एवं बियर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया , विक्रेताओं व अनुज्ञापियों को नियमानुसार दुकान संचालन हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 राम अवध सरोज व थाना हरियावां पुलिस टीम द्वारा चिरैयाझाला, अकबरपुर मे दबिश की कार्रवाई की गई । दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 15 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 120 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 1 अभियोग पंजीकृत किया गया । आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -5 जितेंद्र प्रताप सिंह एवम थाना सांडी पुलिस टीम द्वारा अंटवा, ग्रर्रा नदी के किनारे ,सांडी कंजर बस्ती मे दबिश की कार्रवाई की गई । दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 40 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 220 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत 3 अभियोग पंजीकृत किये गए। ग्रामीणों को जागरूक किया कच्ची शराब का सेवन न करें, बिक्री व अवैध शराब के निर्माण की सूचना आबकारी/पुलिस को अवश्य दें । आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 एवम क्षेत्र 5 द्वारा हरदोई – उन्नाव मार्ग पर अवैध शराब के परिवहन के दृष्टिगत गाड़ियों एवम ढाबों की चेकिंग की जा रही है।

Subscribe to my channel



