
रिर्पोट-: ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर-: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत बैजनाथपुर चौक स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में अज्ञात चोरों ने सोमवार की देर रात्रि को चोरी की घटना को अंजाम दिया। शटर को कुंडा कटर मशीन से काट दिया , और दुकान के अन्दर प्रवेश कर ज्वेलरी की गोदरेज की लांक को तोड़ कर रखी कीमती जेवर की चोरी कर ली। अहले मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकान संचालक मुकेश स्वर्णकार कटी कुंडा देखा तो उसके होश उड़ गए। चोरी की सुचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुकान संचालक ने बैजनाथपुर पुलिस को सूचना दिए लेकिन बैजनाथपुर पुलिस घंटों बाद घटनास्थल नहीं पहुंच पाया था। जिसको लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिला और बैजनाथपुर पुलिस के प्रति तरह तरह की चर्चा हो रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस यदि सक्रिय हो जाए तो चोर जल्द ही चोर पकरे जा सकते है। बतादें कि चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। ज्वेलरी दुकानदार के अनुसार करीब 2 लाख रुपये के जेवर चोरी की बात बताई गई है। समाचार संकलन के दौरान पुलिस शिविर में आवेदन नहीं दिया गया था।

Subscribe to my channel

