Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *एसपी से की पूर्व प्रधान की दबंगई की शिकायत !*

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

हरदोई- लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी प्रधानपति सतीश कुमार पुत्र सुबेदार ने गुरूवार को एसपी अजय कुमार को तहरीर देते हुए बताया कि उसने पूर्व प्रधान के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की मुख्यमंत्री से साक्ष्यों के आधार पर शिकायत की थी। जिसकी जांच में कई अनियमितताएं पायी गई थी। उसका आरोप है कि पूर्व प्रधान नाजिम खां व फैजल खां पुत्र नाजिम समेत चार अन्य लोगों ने 23 सितम्बर को बीडीओ कार्यालय के बाहर उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उसने एसपी से निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर एसपी श्री कुमार ने पूरे मामले की जांचकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com