सहरसा मध्य विद्यालय टेकन्मा में 60 हजार से अधिक की संपत्ति अज्ञात चोरों ने ले भागा

*सहरसा ब्यूरो चीफ सुभाष राम*
*आवाज इंडिया लाइव*
सहरसा जिला के पतरघट ओपी क्षेत्र में ग्राम पंचायत धबौली टोला टेकनमा अंतर्गत मध्य विद्यालय टेकनमा में रात्रि के समय अज्ञात बदमाशों ने विद्यालय के ताला तोड़कर 60 हजार रुपए की संपत्ति चोरों ने चोरी कर हुआ फरार प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश झा ने बताया की एक पानी कनेक्शन मोटर, बड़ा टोकना, लोहिया, 3 बाल्टी, 5 पिस थाली, 1 एचपी का भरा हुआ गैस सिलेंडर, एक में कुछ गैस बचा हुआ था सिलेंडर, एक चूल्हा,एक बड़ा वाला भट्ठी, ग्रामीणों को सूचना मिलने विद्यालय पहुंचने के बाद देखने को मिला मध्यान भोजन की जितने भी सामग्री थे। बर्तन अन्य सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा क्षति पहुंचाया गया
मौके पर उपस्थित धबौली दक्षिणी पंचायत के मुखिया रमेश चंद्र राणा एवं सभी ग्रामीणों का कहना है की प्रशासन से आग्रह करता हूं आरक्षी अधीक्षक महोदया से इस तरह की घटना पर काफी लगाम कसने का काम करें जिला पदाधिकारी से भी उन्होंने प्रस्ताव रखें नाइट गार्ड की भी बहाली होनी चाहिए तभी इस तरह में सुधार होगा। सभी प्रशासनिक विभाग इन घटनाओं पर नकेल कसने की जरूरत है ग्रामीणों ने ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र को सूचना दिए। अपने पुलिस बल के साथ अनृद्ध कुमार, घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पतरघट ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि बदमाशों की तलाशी की जा रही है पुलिस छानबीन में जुटी है। अग्रतर कार्रवाई की जाएग। मौके पर उपस्थित धाबोली दक्षिणी पंचायत के मुखिया रमेश चंद्र राणा, सरपंच रामनाथ मंडल, उपेंद्र यादव, वार्ड सदस्य रंजित राम, अरुण यादव, निरंजन राम, बिजली यादव, वीरेंद्र राम,अनिल मंडल, अनिल साह, राजेश साह, विमल यादव, मोहम्मद कुदुष, संजीत राम, विक्की कुमार, सुधीर यादव, अन्य गणमान्य व्यक्ति

Subscribe to my channel



