बाँदा: सुने घर में युवती ने फांसी लगा दी जान, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका।

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा जिले के एक गांव में सूने घर में युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव देखते ही ससुराल वालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना का कारण अज्ञात बताया गया है।वहीं युवतीं के परिजनों ने मारपीट करते हुए हत्या करने की आशंका व्यक्त की है।
आपको बता दे कि बाँदा के बबेरू तहसील अंतर्गत मर्का थाना क्षेत्र के बैरफ़ गांव निवासी शीलू पत्नी रामसुमेर उम्र (22) ने रविवार शाम को कच्चे मकान के कमरे के अंदर धन्नी के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को मवेशी लेकर घर लौटी सास रन्नो ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई शोर शराबा सुनकर मोहल्ले पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो देखा की युवतीं का शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घर वालों कोहराम मच गया।मृतक युवतीं का विवाह सन 2015 में रामसुमेर से हुआ था और उसके दो छोटे छोटे बच्चे है।मृतक युवतीं का मायका मर्का थानांतर्गत के अरमार गांव में है।मृतक की मां ने बताया कि पति दहेज की मांग को लेकर अक्सर उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता था।कई बार मामला पुलिस तक भी गया लेकिन बाद में दोनों को समझा कर मामला शांत कर दिया गया। परिजनों ने पुत्री के साथ मारपीट करके हत्या करने का अंदेशा जताया है।परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शिकायत करने की बात बताई।
पुलिस ने बताया की लडका व ससुर बाहर गया हुआ था। उसकी सास मवेशी चराने चली गई थी। पति इन दिनों परदेस में रह रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं घटना के बाद पीड़ित के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Subscribe to my channel



