फिरोजाबाद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदशर्न करने वाली युवती को सम्मानित करती वामा सारथी की अध्यक्षा अंकिता सिंह
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदशर्न करने वाली युवती को सम्मानित करती वामा सारथी की अध्यक्षा अंकिता सिंह

थाल व रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं व युवतियों ने किया प्रतिभाग
फिरोजाबाद। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस लाइन सभागार में दीपावली पर विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं व युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शनिवार को दीपाली पर्व के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में वामा सारथी की अध्यक्षता अंकिता सिंह द्वारा रंगोली, सजावट व थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं व बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अध्यक्षा द्वारा महिलाओं व बालिकाओं द्वारा बनाई गई थाली व रंगोली का आदि अवलोकन किया गया। जिसमें में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को वामा सारथी अध्यक्षा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



