Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद स्वयंसेवकों ने लिया शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

“स्वयंसेवकों ने लिया शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प “…आज श्री कृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा फिरोजाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र एवं छात्राओं ने भारत निर्वाचन आयोग के तत्वाधान एवं स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया l प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता यादव ने छात्र एवं छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई एवं हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ,रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव नगला महादेव पहुंच कर घर -घर जाकर कुंडी खटखटा ई और लोगों को समझाया कि वह 20 फरवरी को वोट डालने अवश्य जाएं ।रविवार समझकर घरों में आराम ना करें। छात्र उत्तर प्रदेश की शान है, 20 फरवरी को मतदान है एवं पहले मतदान फिर जलपान आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे ।कार्यक्रम अधिकारी ए दल सिंह ने स्वयंसेवकों से कहा कि 18 वर्ष के युवा वर्गों को भी जाकर समझाना है कि इस बार लोकतंत्र के पर्व में आपको अपनी अहम भूमिका निभानी है एवं 20 फरवरी को दिव्यांग जनों, बुजुर्गों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी तुम्हें निभानी है। इस अवसर पर प्रबंधक भुवनेंद्र प्रताप सिंह व नीरज कुमार कुंवर पाल सिंह लक्ष्मण सिंह छोटेलाल आदि उपस्थित रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com