मंडल स्तरीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में संपन्न हुई
मंडल स्तरीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में संपन्न हुई

चित्रकूट। मंडल स्तरीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में संपन्न हुई जिसमें बांदा ,हमीरपुर, चित्रकूट की टीमों ने भाग लिया ।यह प्रतियोगिताएं जूनियर सीनियर और सब जूनियर वर्ग में कराई गई, जिसमें चित्रकूट विजेता रहा जबकि बांदा उपविजेता रहा ।प्रतियोगिता के आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभारी भैरव प्रसाद ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और विजेता विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उत्साह बढ़ाया सहसंयोजक डॉक्टर रमेश सिंह चंदेल ,संयोजक प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान रहे ।डॉक्टर चौहान ने बताया कि सीनियर बालिका वर्ग में बांदा विजेता रहा जबकि हमीरपुर विजेता रहा सब जूनियर वर्ग में और जूनियर सीनियर बालिका वर्ग में चित्रकूट विजेता रहा सिंगल मैच में अंशू यादव चित्रकूट विजेता रहा अंश सोनी शिवम सिंह निखिल पारुल अनुभव सिंह प्रीति ने भी बाजी मारी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हमीरपुर के खेल अधीक्षक शैलेंद्र सिंह बांदा के अवधेश प्रताप संजय तिवारी भारत सिंह तोमर पीएन श्रीवास्तव अमित द्विवेदी शंकर यादव फूलचंद चंद्र चंद्रवंशी राम वचन सिंह विवेक तिवारी आदि सभी का सराहनीय योगदान रहा।

Subscribe to my channel



