हरदोई : *ऑटो सवार पीड़ित की जेब से 40 हजार रुपये किए पार*

हरदोई
अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
पाली_पाली शाहाबाद मार्ग से दवाई के लिए लखनऊ जा रहे पीड़ित की पेंट की जेब से ऑटो सवार जेब कतरे ने 40 हजार रूपये पार दिए।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चलते ऑटो से कूदकर पाली मार्ग तरफ भाग गया। युवक की कूदने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हो सकी पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो को थाने में खड़ा कर लिया है।
हरिकांत मिश्र पुत्र मुरारी लाल मिश्र निवासी मोहल्ला बेनीगंज कस्बा पाली शुक्रवार को पीड़ित अपनी पत्नी के साथ पाली शाहाबाद मार्ग से दवाई लेने के लिए लखनऊ जा रहा था। तभी रास्ते में दनियापुर तिराहे के पास करीब 12:30 बजे दो युवक भी ऑटो में सवार हो गए इसमें एक युवक चालक के पास और दूसरा युवक पीड़ित हरीकांत के निकट बैठ गया। परेली तिराहा निकलते ही दूसरे युवक ने पीड़ित हरिकांत की जेब से 40 हज़ार रूपये पार कर दिए।इसके बाद आरोपी युवक और उसका साथी चलते ऑटो से कूदकर पाली मार्ग की तरफ़ भाग निकले युवकों के ऑटो से कूदकर भागते ही पीड़ित ने जेब देखी तो उसे घटना की जानकारी हो सकी।पीड़ित और उसकी पत्नी ने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली इसके बाद पीड़ित ऑटो को चालक समेत लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe to my channel


