Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा: दबंगों ने दलितों के घरों के दरवाजे व निकासी मार्ग किए बंद, पीड़ितों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार।

Spread the love

योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रायल निवासी भैरमदीन पुत्र रामआधार ने जिलाधिकारी बांदा को दिए गए अपने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि वह अनुसूचित जाति का गरीब मजदूर व्यक्ति है। विगत 70 वर्षों से गांव में मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका मकान गाटा संख्या 547 पर बना है। तथा गाटा संख्या 543 आम रास्ता है। 545 में रामकिशोर का मकान है जिसे दबंग लोगों ने पहले से बंद कर रखा है। गाटा संख्या 546 सिकलोढी पुनाहुर राजमार्ग पर खुलता है जिसे दबंग लोगों ने बंद कर रखा है।उक्त दबंग लोगों के द्वारा शवों को उनके दरवाजों पर दफन किया जा रहा है।जिससे क्षेत्र में दुर्गन्ध फैल रही है।उनके द्वारा शवों को दरवाजे व निकासी मार्ग में दफनाने से मना करने पर उक्त दबंग गाली गलौज करते है। गांव के दबंग कौशल किशोर पुत्र रामशरण जोशी केवल गिरी पुत्र शिवनाथ जोशी बालमुकुंद पुत्र हिलोरा आदि आम रास्ते में दरवाजा खोलने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर आमादा हैं। वहीं स्थानीय बिसंडा थाने में शिकायत करने पर उन्हें डांट डपट कर भगा दिया जाता है। पुलिस द्वारा उक्त दबंगों का साथ दिया जा रहा है उसने जिलाधिकारी बांदा से घरों के दरवाजा एवं आम रास्ता खुलवाने के संबंध में न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही आरोपियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com