Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट : तालाब में डूबने की वजह से गई 4 मासूमों की जान

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

ग्राम बौसड़ा मजरा मऊ तहसील मऊ जनपद चित्रकूट में आज दिनांक 14 /09/ 2021 को लगभग शाम 4:30 बजे बंम्बुरी रोड पर स्थित बैसा तालाब में जानवर चराते समय अचानक पैर फिसलने के कारण चार लड़कियों की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक लड़कियों के शव का स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया जिनका विवरण इस प्रकार है।

1- किरण पिता अमन उर्फ जोश कुमार की उम्र 11 वर्ष महेवाघाट कौशांबी

2- मधुरानी पिता रामप्रकाश उम्र 10 वर्ष बौसड़ा मजरा मऊ

3- पार्वती पिता रामप्रकाश उम्र 12 वर्ष बौसडा मजरा मऊ

4- सरिता पिता बृजलाल उम्र 8 वर्ष बौसड़ा मजरा मऊ के रहने वाली थी
परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल पूरे गांव में मचा कोहराम पूरे गांव में शोक की लहर
मौके पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल उपस्थित रहे। जिला अधिकारी ने बताया कि सरकार की तरफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये सरकार के तरफ से मुआवजा राशि दी जाएगी। जिला अधिकारी ने किया सराहनीय कार्य चैनल की तरफ से हार्दिक बधाई

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com