Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बाँदा: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक की हुई हत्या,पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम।

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

नरैनी के एक गांव में खेत गया युवक अचानक से गायब हो गया परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद युवक का शव खेत में लावारिस हालत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय बाँदा भेजा।वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने इलाहाबाद-खजुराहो मार्ग पर जाम तक लगा दिया गया था।एसडीएम नरैनी के समझाने पर परिजन माने जिसके बाद ट्राफिक सामान्य हो सका।

आपको बता दे कि बाँदा जनपद के नरैनी कोतवाली अंतर्गत के ग्राम पंचायत पिपराहरी निवासी शीलभद्र चौहान पुत्र समरजीत उम्र (28) शनिवार सुबह अपने चाचा अमरजीत के साथ खेत मे चारा काटने गया था।चारा काटने के बाद चाचा घर वापिस अकेले लौट आया था।शाम तक जब शीलभद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन नाते रिश्तेदारों के यहाँ शुरू किया जब वह वहाँ पर भी नहीं मिला तो नरैनी थाने में जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।वहीं परिजनों द्वारा बताया गया कि इस पूरे मामले में पुलिस ने शिथिलता बरती और सोमवार सुबह ग्रामीणों को धान के खेत में शीलभद्र का औंधे मुंह शव पड़ा दिखा।युवक का शव उसके खेत के बगल वाले खेतों में पड़ा मिला हत्या कर शव संदिग्ध परिस्थितियों में फेंका गया था।परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार, कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी,एसएसआई धर्मेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।मृतक युवक अपने पिता की इकलौती संतान था।उसके पांच बहने है तीन की शादी हो चुकी है।युवक की मौत के बाद पत्नी कोमल का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक अपने पीछे दो बेटियां छोड़ चला गया।ग्रामीणों में ऐसी चर्चा हो रही कि लापता युवक की हत्या कर लाश घसीटते हुए खेत मे लाकर फेंकी गई है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com