चित्रकूट : बीआरसी रामनगर में 21 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

उ प्र प्रा शिक्षक संघ के प्रान्तीय संगठन के निर्देश मे आज दिनांक 14/09/2021 को बी आर सी रामनगर मे २१ सूत्रीय माँगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।धरने का नेतृत्व ब्लाक अध्यक्ष शिवभूषण त्रिपाठी ने किया।धरने के मध्य मे प्रान्तीय संगठन मंत्री/ज़िलाध्यक्ष श्रीअखिलेशकुमारपांडेय जी ने सभी शिक्षको मे नयी ऊर्जा का संचार कर दिया।धरने को संबोधित करते हुए संयुक्त मंत्री छोटा प्रसाद ने कहा कि हमे सदैव संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए।शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष संतलाल त्रिपाठी ने कहा किहम सदैव एक ही छत के नीचे रहते हुए शिक्षक की हर लड़ाई मे साथ रहेंगे।ब्लाक अध्यक्ष शिवभूषण त्रिपाठी ने कहा कि यदि माँगो को नही माना गया तो हम सब राजनैतिक निर्णय लेने के लिए बाध्य होगें और आंदोलन की राह मे चलने को बाध्य होगे।धरने मे ब्यासनारायण संतोष सिंह उमा सिंह प्रमोद द्विवेदी ब्रजेश शुक्ला साकेत शुक्ला अखिलेश सिंह ब्लाक मंत्री राजेश पांडेय ज्ञानचंद्र शुक्ला इन्द्रसेन यादव सहित ३००से अधिक शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक/रसोइया संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विराग शुक्ला ने किया
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



