गढवा : *अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा मनाया गया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती*..

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
युवाओं को प्रेरणा देने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती आज काण्डी में अभाविप के बैनर तले लोगों ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मनाया.!!
इस मौके पर अभाविप काण्डी के नगर सह मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी को याद करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी का जन्म: 12 जनवरी 1863 – व मृत्यु: 4 जुलाई 1902 हुआ.
वह वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था।
साथ ही प्रिन्स ने कहा कि उन्होंने युवाओं के हौसलें को बढ़ाने के लिए अनेकों प्रेरणादायक बातें कहा था.!! उन ही बातों में से एक यह भी हैं कि.. उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता।
इस तथ्य से युवाओं की हौसला काफी बुलंद होती है.!!
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सदस्य लक्की कुमार पंकज कुमार सुजित कुमार विवेक कुमार अनुराग कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to my channel


