Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा: नीम के पेड़ से लटक कर युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम।

Spread the love

स्थान-बाँदा
रिपोर्ट-योगेन्द्र प्रताप सिंह

बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम शमशुद्दीन पुर निवासी 20 वर्षीय युवक रामकेश पुत्र शत्रुघन यादव ने कल दोपहर अपने घर से दूर स्थित अपने खेतों में लगे नीम के पेड़ से शर्ट से फांसी लगा खुदकुशी कर लिया। जब शाम को ग्रामीण शौच के लिए गांव से बाहर गए तो युवक को नीम के पेड़ पर लटकता हुआ देखा और परिजनों व स्थानीय थाना पुलिस को सूचित किया युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर परिजनों से पूछताछ करने के पश्चात शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय को भेजा।मृतक तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था।पिता खेती किसानी का कार्य करते है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com