Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

पूर्व वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू का बड़ा बयान। कहा- ललन सिंह भी बीजेपी में जाने का ढूंढ रहे हैं रास्ता

पूर्व वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू का बड़ा बयान। कहा- ललन सिंह भी बीजेपी में जाने का ढूंढ रहे हैं रास्ता

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* आज मंगलवार को पूर्व वन पर्यावरण मंत्री सह छातापुर के बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू अपने निज आवास पर मीडिया को बयान दिया ।उन्होंने कहा कि ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष है,उनको ये नही पता कि जो उनके नेता हैं नीतीश कुमार जी वो बयान दे चुके हैं कि 2025 में तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।इससे स्पस्ट होता है कि पार्टी में उनका सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है,या महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।जब नीतीश कुमार जी ऐलान कर चुके है कि हमलोग 2025 में तेजस्वी के नेतृत्व चुनाव लड़ेंगे और ललन सिंह कह रहे हैं हमको पता नहीं।और जो हाल जदयू का है लगातार सब बड़े नेता भाग रहे हैं,आरसीपी सिंह पहले छोड़कर चले गए ,उपेन्द्र कुशवाहा जी लात मारकर फिर से अपना नया पार्टी बना लिए।
वहीं उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ललन सिंह भी फिर जाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।क्योंकि जदयू के सांसद ये देख रहे हैं पुनः लोकसभा जाना महागठबंधन के साथ जाना मुश्किल नजर आ रहा है।तमाम जदयू के सांसद जो हैं वो बीजेपी के कॉन्टेक्ट में है।ललन सिंह जी को भी कुछ ऐसा ही लग रहा होगा की हमारा भी फिर पार्लियामेंट जाना मुश्किल होगा।वो भी लगता है कि जाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।
वहीं जब मीडिया ने सवाल किया की ललन सिंह बीजेपी में जाएंगे उन्होंने कहा की हो सकता है कौन सी बड़ी बात है।मैक्सिमम सांसद उनके जो है जदयू के वो बीजेपी के संपर्क में है।क्योंकि उनको लगता है कि महागठबंधन से हमलोग फिर पार्लियामेंट नहीं पहुंच सकते हैं।जिनको पार्लियामेंट पहुचने की चाहत है वो बीजेपी के कॉन्टेक्ट में है और बीजेपी में जाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।उन्होंने ये भी कहा कि जय श्रीराम के सहारे ही लोकसभा पहुंचेंगे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com