Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

भवनाथपुर : भवनाथपुर तुलसीदामरडोलोमाईट खदान को कुछ दलाल यूनियन और सेल प्रबंधक के साजिश से मजदूरों के साथ फाइनल सेटलमेंट कर खदान को बंद करने के साजिस के खिलाफ बोकारो वर्कर्स यूनियन(त्रिपाठी गुट) ने मजदूरों के साथ सोमवार को एक बैठक

Spread the love

भवनाथपुर से संवाददाता शिव कुमार की रिपोर्ट

भवनाथपुर तुलसीदामरडोलोमाईट खदान को कुछ दलाल यूनियन और सेल प्रबंधक के साजिश से मजदूरों के साथ फाइनल सेटलमेंट कर खदान को बंद करने के साजिस के खिलाफ बोकारो वर्कर्स यूनियन(त्रिपाठी गुट) ने मजदूरों के साथ सोमवार को एक बैठक तुलसीदामरडोलोमाईट खदान के काटाघर के पास बोकारो वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सुशील कुमार चौबे के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सैकड़ो मजदूरों ने एक स्वर में कहा कि हम लोग जो भी वार्ता होगा वो सिर्फ इंटक(त्रिपाठी गुट) के माध्यम से सेल प्रबंधन या अधिकारियों से साथ होगा वही हम लोग मानेंगे। बाकी किसी भी यूनियन के वार्ता को हम लोग नही मानेंगे। इस बात का पत्र लिख कर उपयुक्त गढ़वा, आर एल सी पटना, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीवंशीधर नगर, श्रम अधीक्षक गढ़वा और बोकारो वर्कर्स यूनियन(त्रिपाठी गट) को दिया है। इस मौके पर महामंत्री सुशील चौबेने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों को चट्टानी एकता बना कर रखनी होगी नही तो सेल प्रबंधन और कुछ दलाल यूनियन मजदूरों को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जिस तरह घाघरा माइंस के मजदूरों को तोड़ कर बंद कर दिया गया है उसी तरह तुलसीदामर डोलोमाइट खदान भी बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हम लोग किसी भी कीमत पर इस खदान को बंद नही करने देंगे। सेल प्रबंधन और ठेकेदारों के द्वारा करोड़ो का मजदूरों के पीएफ का घोटाला किया गया है। 17 अगस्त 2021 को इंटक (त्रिपाठी गुट) के महामंत्री सुशील कुमार चौबे के नेतृत्व में सभी मजदूरों ने अनुमंडल पदाधिकारी के साथ वार्ता किया। वार्ता के पश्चात आवेदन के आलोक एसडीओ ने पत्रांक 487 दिनांक 21 अगस्त को सेल प्रबंधन को पत्र लिख कर खदान बन्दी के अवधि में नियमा अनुसार न्यूनतम मजदूरी भुकतान करने निर्देश दिया।
इंटक के महामंत्री सुशील कुमार चौबे ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के बात को नही मानती है तो 1 सितम्बर को तुलसीदामर डोलोमाईट खदान के पास चक्का जाम किया जाएगा।

इस मौके पर इंटक के राष्ट्रीय सचिव कन्हैया चैबे ने कहा कि लड़ाई मजदूर हित में आरपार की होगी। जरूरत पड़ेगी तो मुख्यमंत्री का घेराव और बोकोरो स्टील प्लांट के मुख गेट का चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पांडेय प्रदीप शर्मा, कन्हाई राम,रामजीव बैठा, अनिरूद्व यादव, शम्भू राम, राम लखन राम, वीरेंद्र राम, मुमताज अली , शंकर राम, मुख्तार अंसारी,चन्द्र देवराम, काशी राम,सीताराम,प्यारी भुइयां, चुनमुन राम,सुदामा राम, ननकुह साव सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com