सहरसा बिहार ग्रामीण क्षेत्र के छठ घाटों की नहीं हुई सफाई
ग्रामीण क्षेत्र के छठ घाटों की नहीं हुई सफाई

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में विभिन्न छठ घाटों की पोखर की साफ- सफाई प्रशासन स्तर से नहीं किए जाने पर लोगों में आक्रोश हैं। दर्जनों लोगों ने बताया कि सरकार पहले से ही पोखर तलाबों की साफ – सफाई एवं जीर्णोद्धार के लिए जल जीवन हरियाली योजना चला रही हैं। लेकिन प्रखंड प्रशासन द्वारा इसकी सही से समीक्षा नहीं किए जाने के कारण आज लोक आस्था के महा पर्व छठ घाट के पोखर की साफ सफाई नहीं की गई। बतादे कि चन्दौर पश्चिमी पंचायत स्थित दुर्गा स्थान समदा के पास पोखर पर लोगों को छठ मनाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों ने प्रखंड प्रशासन सोनिया ढ़ण्ढ़नियां एवं स्थानीय मुखिया अमिला देवी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि छठ घाट की पोखर पर झाकने तक भी नहीं आया है। जबकि सरकार का निर्देश हैं कि लोक आस्था का महा पर्व छठ पूजा को लेकर साफ सफाई होनी चाहिए लेकिन प्रखंड प्रशासन से लेकर स्थानीय मुखिया कागज पर छठ घाटो की साफ सफाई कर लिया हैं । लोगों ने जिला प्रशासन से कम से कम छठ घाटों पर पुलिस प्रशासन की तैनाती किये जाने की मांग किया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनिया ढ़ण्ढनिया से मोबाइल पर संपर्क करना चाहा लेकिन फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

Subscribe to my channel



