गढवा : *डुमरसोता गांव के 80 वर्षीय मजदूर किसान की खेत में घास काटने के दौरान हुई मौत*

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा जिले के : कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरसोता गांव निवासी 80 वर्षीय हरि मेहता की मौत खेत में घास काटने के दौरान हो गई। घटना गुरुवार की शाम तकरीबन 5 बजे का बताया जा रहा है। इस संबंध में उनके परिजनों ने बताया की हरि मेहता अपने खेत में पशुओं को खिलाने हेतु घास काटने गये हुए थे उसी क्रम में अचानक गिर जाने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीण ने यह भी बताया कि हरि मेहता अपने घर से तकरीबन सौ मिटर के दूरी पर अपने खेत में पशुचारा लेने गय थे उसी दौरान यह घटना हुई है। शाम के समय खेत में कार्य करने गए पास पड़ोस के लोगों ने जब बेहोशी की हालत में देखा तो सैकड़ों की संख्या में भिड़ जुट गई।उसके बाद लोगों द्वारा उनके घरवालों को जानकारी दिया गया तबतक काफी देर हो चूका था उनकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर मृतक के परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।वहीं शुक्रवार को डुमरसोता सोन नदी घाट पर मृतक का अंतिम दाह संस्कार हिन्दू रीती रिवाज़ के साथ किया गया।
Subscribe to my channel



