बांदा सम्पर्क मार्ग खराब होने के कारण गिट्टी लोड ट्रक फसा कई घंटों तक लगा रहा जाम
सम्पर्क मार्ग खराब होने के कारण गिट्टी लोड ट्रक फसा कई घंटों तक लगा रहा जाम

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है जहां थाना कमासिन क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बीरा को जाने वाला मुख्य मार्ग खराब होने के कारण गिट्टी लोड ट्रक फस गया
आपको बता दें कमासिन, दांदों राजमार्ग से बीरा गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर पेयजल परियोजना के तहत पाइप लाइन डालते समय एल, एन,टी कम्पनी के कर्मचारियों के द्वारा मेंन रोड खुदाई की गयी थी जिसको संबंधित कर्मचारीयों के द्वारा अभी तक नहीं बनाया गया जिससे गांव के अंदर साधनों का आवागमन बाधित है जिससे गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं अमृत सरोवर के तहत चल रहे कार्य हेतु ग्राम पंचायत की सामग्री भी मौके तक नहीं पहुंच पा रही गांव वालों ने जानकारी देते हुए कहा कि बरसात के चार महीनों में यहां से लोगों का निकलना खतरों से खेलने जैसा था गांव का मेंन रास्ता होने के चलते स्कूल आने जाने वालों बच्चों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है गांव के अंदर साधन न जा पाने के कारण लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर अपने स्कूली वाहनों का इंतजार करते थे वही गांव के अंदर संचालित साधन सहकारी समिति लिमिटेड वीरा तक खाद भी नहीं पहुंच पा रही है कई बार संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी देने के बावजूद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Subscribe to my channel



