Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: साई किलनिक ने ब्लड बैंक को भेंट किया प्रेसर यंत्र

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

पाकुड़ । संस्था आवाहन के निवेदन पर साई होमियो सेंटर के जाने माने चिकित्सक डॉ देव कांत ठाकुर ने ब्लड बैंक को एक ब्लड प्रेशर यंत्र भेट स्वरूप दान किया। आवाहन के सचिव गुंजन साहा ने साई होमियो सेंटर के डॉ देवकांत ठाकुर से संपर्क कर उन्हें ब्लड बैंक में डिजिटल ब्लड प्रेशर मशीन की कमी से अवगत करवाया था। चिक्तसिय आवश्यकता को देखते हुए डॉ ठाकुर ने डिजिटल ब्लड प्रेशर यंत्र समर्पण करने की इच्छा जाहिर की एवं ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन को शुक्रवार को ब्लड प्रेसर मशीन भेंट किया । साथ ही डॉ ठाकुर ने आश्वस्त किया कि जब भी ब्लड बैंक में मेरी सहभागिता निर्धारित होगी मैं सदैव उपस्थित रहूंगा। संस्था आवाहन के सचिव गुंजन साहा ने डॉ ठाकुर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। मालूम हो कि डॉ ठाकुर अपने सई किलनिक में आवश्यकता होने पर गरीबों का निशुल्क इलाज करते हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com