Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल : बैखोफ मनचलों के द्वारा शादी में खुलेआम लहराए जा रहे हैं गोली। गोली चलने से दुल्हन हुआ घायल।

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के बीरपुर अनुमण्डलोय मुख्यालय अंतर्गत प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर में हो रहे शादी समारोह के दौरान बेखौफ मनचलों के द्वारा चलाई गई बन्दूक की गोली से घायल हुई दुल्हन की है।
सरकार के सख्त निर्देश के बाबजूद आये दिन कहीं न कहीं से शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग की सूचना मिलती रहती है।
कुछ हीं दिन हुए हैं जो राघोपुर थाना क्षेत्र में भी शादी समारोह में देखा गया था की लहराते हुए दो दो तमंचे पर डिस्को डांस चला था।
ताजा मामला सुपौल जिला के बीरपुर अनुमण्डलोय मुख्यालय अंतर्गत प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर वार्ड नं0 -01-में देखा गया है।
जहां एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान बैखोफ मनचलों ने हर्ष फायरिंग करने के क्रम में दुल्हन के पैर में गोली लगते हुए आरपार कर एक अधेड़ वृद्ध को भी लग गई।
इस तरह की हर्ष फायरिंग समझ से परे है।
आजकल शादी विवाह के अवसर पर इस तरह की हुडदंग बाजी और पागलपन समाज में क्या संदेश दे रहा यह सोचने वाली बात है।
खास बात यह है कि इस तरह की घटनाओं का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद दुल्हन एवं अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
दोनो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहीं जानकारी मिली है कि गोली चलाने वाला बाराती में आया था।
वहीं प्रतापगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती,से दुरभाष पर सम्पर्क घटना के बारे पूछा गया तो उन्होंने बताया की गोली चलाने वाला लड़का का नाम जितेंद्र कुमार उर्फ घोलटा, पिता-रामदेव यादव,जो सरायगढ़ का रहनेवाला है।
उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुका है।
लगातार धड़पकड़ के लिए छापेमारी जारी है।
जल्द हीं कानून के गिरफ्त में होगा।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद गाँव मे सन्नाटा पसर गया है।
हालांकि जानकारी मिल रही है कि गोली लगने के बाद भी दुल्हन की शादी हुई।
बाद उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया।
जहां दुल्हन सहित एक अन्य की हालत अभी खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
अब देखना लाजमी होगा की ऐसे बैखोफ होकर गोली लहराने वालों में कब तक कमी आती है।
या फिर ऐसे हीं मनचलों द्वारा कानून को ताख पर रखकर तमंचे का खेल खुलेआम खेलता रहेगा।
प्रशासन इस पर कब तक नकेल कसने में कामयाब होती है।

बाईट:-घायल दुल्हन।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com