Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार जहरीली शराब से मौत के बाद भी लोग पी रहे शराब, सहरसा में नशे की हालत में मिला सरकारी स्कूल का कर्मचारी

जहरीली शराब से मौत के बाद भी लोग पी रहे शराब, सहरसा में नशे की हालत में मिला सरकारी स्कूल का कर्मचारी

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार में बीते दिनों जहरीली शराब के कई लोगों की मौतें हुई लेकिन इस घटना के बाद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चोरी छिपे शराब पीकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे है। पुलिस को शराब कारोबारियों का सुराग मिले ना मिले लेकिन शराबियों को शराब आसानी से मिल जा रही है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि रविवार देर शाम एग्रीकल्चर कॉलोनी स्थित झाड़ी में पड़ा शराबी बयां कर रहा है। एग्रीकल्चर कॉलोनी में लोगों ने झाड़ी के पास शराबी को नशे में धुत गिरा देखा। झा़ड़ी में बेसुध पड़े शराबी की पहचान की गयी। शराब के नशे में धुत यह शख्स सरकारी स्कूल का कर्मचारी है। शिक्षा कॉलोनी निवासी बबलू मल्लिक के रूप में इनकी पहचान हुई। जो राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रुप में कार्यरत है। जिसके बाद बेसुध पड़े बबलू मल्लिक को झाड़ी से किसी तरह बाहर निकाला गया। जब शराबी से पूछा गया कि उसने शराब कहां पिया है। तो उसने शराब का अड्डा बताने से इनकार कर दिया। हालांकि झाड़ी में पड़े शख्स इस तरह से नशे में था कि वह सीधा खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद बबलू के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली। घर के लोग पहुंचे और किसी तरह से उसे उठाकर वहाँ से घर ले गये। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय में जब इस तरह से आसानी से शराब की उपलब्ध हो जा रही है तो ग्रामीण क्षेत्रों का क्या हाल होगा?

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com