Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

धबौली पश्चिमी पंचायत में कमरे में लटका मिला मां बेटे का शव

धबौली पश्चिमी पंचायत में कमरे में लटका मिला मां बेटे का शव

Spread the love

*धबौली पश्चिमी पंचायत में कमरे में लटका मिला मां बेटे का शव*

ब्यूरो चीफ सुभाष राम सहरसा बिहार

सहरसा जिला के पतरघट ओपी क्षेत्र के धबौली पश्चिमी वार्ड नंबर 8 में शुक्रवार की सुबह बंद कमरे से मां और बेटे का फंदे से लटका शव मिला शव दोनों की पहचान धबौली पश्चिमी वार्ड नंबर 8 धोबी टोला शिरो मुखिया का पुत्र बमबम मुखिया के पत्नी पूजा देवी 23 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार 2 वर्षीय के रूप में की गई।
पूजा देवी के ससुराल वाले ने शव को घर से पश्चिम सुनसान जगह बांस के बीटा में जलाने के लिए ले गया। जहां पर चिता तैयार पुजा देवी के ससुराल वाले के द्वारा कर दिया गया था। इस घटना की सूचना पतरघट पुलिस को मिली तुरंत पुलिस अवर निरीक्षक वरुण कुमार शर्मा, शशिधर सिंह पुलिस बल के साथ बांस के बीटा पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ज्ञात हो कि 2020 में बसनही वार्ड नंबर 5 निवासी दुलारचंद मुखिया के पुत्री पूजा के साथ धबौली निवासी शीरो मुखिया के पुत्र बमबम से शादी हुआ था। जिसमें एक लड़का भी हुआ था इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पूजा देवी का पति बमबम मुखिया एक हफ्ता पहले प्रदेश कमाने के लिए गया लेकिन मृतिका के ससुराल वाले ने किसी तरह की बयानबाजी करने से परहेज नजर आए।
पूजा देवी के माईके से आए हुए। परिजनों का कहना है कि जानबूझकर हमारी पुत्री एवं नाती को फांसी लगाकर मार दिया है।
अगर यह मारा तो चोरी चुपके हमारे बच्ची को जलाने की तैयारी क्यों किया हमको सूचना क्यों नहीं दिया बमबम मुखिया के परिवार के द्वारा फांसी लगाकर हमारे पुत्री को मार दिया। इस संबंध में पतरघट ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि मां बेटे के शव को जलाने की तैयारी की गई थी लेकिन पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com