आगरा 13 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसके परिपेक्ष में आज दिनांक 11 जुलाई 2022 को आगरा जनपद के तहसीलदरों के साथ बैठक की गई
13 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसके परिपेक्ष में आज दिनांक 11 जुलाई 2022 को आगरा जनपद के तहसीलदरों के साथ बैठक की गई

आगरा, -11.जुलाई,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों पर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, आगरा श्री विवेक संगल के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा श्रीमती मुक्ता त्यागी द्वारा बताया गया कि दिनांक 13 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसके परिपेक्ष में आज दिनांक 11 जुलाई 2022 को आगरा जनपद के तहसीलदरों के साथ बैठक की गई। बैठक में उपस्थित तहसीलदारों को यह निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करे।
साथ ही विधिक साक्षरता शिविर लगाकर आम जनमानस को अधिक से अधिक राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ बताएं जाने को निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि
अधिक से अधिक वादों को चिन्हित किया जाना सुनिश्चित करें जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य पूर्ण हो सके।
साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा श्रीमती मुक्ता त्यागी के द्वारा आगरा जनपद के समस्त इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया से यह आग्रह किया गया है कि दिनांक 13 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किए जाने के लिए कहा गया।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



