पाकुड:स्तनपान शिशु व मां को वेहदर लाभ : मनोज महतो

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
स्तनपान शिशु व मां को वेहदर लाभ : मनोज महतो
पाकुड़िया ( पाकुड़) 01 अगस्त को विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर पाकुड़िया प्रखंड मोंग्लाबाँध पंचकायत के अंतर्गत आज के दिन आंगनवाड़ी सेविकाओं के साथ मोंग्लाबाँध पंचायत में पिरामल स्वास्थ्य के प्रखंड परिवर्तन पदाधिकारी मनोज महतो एवं महिला पर्यवेक्षक द्वारा इसका शुभारम्भ किया गया । लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि विश्व स्तनपान दिवस प्रत्येक वर्ष 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता हैं । इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाओं को स्तनपान के फायदे के बारे में बताया जाता है। प्रखंड परिवर्तन पदाधिकारी मनोज महतो ने बताया कि देश में 100 में से 50 महिलाएं ही अपने बच्चे को पुरे 6 माह तक स्तनपान कराती हैं । शिशु के शरीर में आते ही 5 माह से पाचक रस बनाना शुरू करती हैं और स्वस्थ ग्रंथियों का विकास होता हैं ।स्तनपान से जीवन के बाद के चरणों में रक्त कैंसर ,मधुमेह और उच्च रक्तचाप का खतरा कम हो जाता हैं स्तनपान से शिशु की बौद्धिक क्षमता भी बढ़ती हैं । इसका कारण यह हैं की उसके शिशु के बीच भावनात्मक रिश्ता मजबूत होता हैं । इसके अलावा माँ के दूध में कई प्रकार के प्राकृतिक रसायन भी मौजूद होते हैं और अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गयी । उक्त अवसर पर ग्रामीणों ने भी बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया मौके पर पंचायत की सेविका तराना खातून ,सलमा निगार आदि के साथ अन्य सभी सेविकाएँ उपस्थित थी |
Subscribe to my channel



