पाकुड: अभियान के तहद 26720 किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन संग्रहित

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़ । उपायुक्त वरुण रंजन के निदेशानुसार 11 जुलाई से ही केसीसी विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। जिसके अंतर्गत पाकुड़ प्रखंड में 7780, हिरणपुर प्रखंड में 4100, लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 7800, महेशपुर प्रखंड में 12200, अमड़ापाड़ा प्रखंड में 4900 एवं पाकुड़िया प्रखंड में 5900 का लक्ष्य दिया गया है कुल 42,600 किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
जिसके विरुद्ध 21 जुलाई तक पाकुड़ प्रखंड में 5326, हिरणपुर प्रखंड में 3290, लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 4390, महेशपुर प्रखंड में 7804, अमड़ापाड़ा प्रखंड में 2004, एवं पाकुड़िया प्रखंड में 3456 कुल 26720 किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन संग्रहित किया जा चुका है। उपायुक्त श्री वरूण रंजन के द्वारा दिनांक 24 जुलाई तक शत प्रतिशत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का आवेदन भरने हेतु जिले में पदस्थापित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जनसेवकों, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जेएसएलपीएस के कर्मी को निर्देश दिया गया है। अभियान के अनुश्रवण हेतु प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अनाछादित किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Subscribe to my channel



