Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: मंत्रिमंडल में 11महिलाओं को मंत्री बना कर प्रधानमंत्री ने महिलाओं का गौरव बढ़ाया : शबरी पाल

Spread the love

पाकुड़ से बिक्की भगत की रिपोर्ट

पाकुड़ । जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ के महिला विंग की जिला अध्यक्ष श्रीमती शबरी पाल के नेतृत्व में आदर्श नगर स्थित भाजपा नेत्री श्रीमती बेला मजेदार के आवास पर एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का अभिनंदन किया गया। बताया गया कि अपने मंत्रिमंडल में ग्यारह महिलाओं को शामिल कर देश की आधी आबादी को सम्मान दिया है।समारोह में बड़ी संख्या में समाज की महिला एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष सबरी पाल ने कहा देश की राजनीतिक इतिहास में पहली बार भारत के मंत्रिमंडल में ग्यारह महिलाओं को मंत्री बनाया गया है।,इसलिए हम पाकुङ जिले के समस्त महिलाओं की ओर से हृदय से नरेंद्र भाई मोदी जी के प्रति हार्दिक अभिनंदन ज्ञापित करते हैं।
वहीं शीखा देवी,साधना ओझा और पार्वती देवी ने कहा कि हमें अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी पर गर्व है,जिन्होंने ग्यारह बहनों को मंत्री बनाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मिसाल कायम किया है। उनके इस महिला सशक्तिकरण के कीर्तिमान को देश की महिलाएं कभी भूल नहीं सकती।
कार्यक्रम में मनोरमा देवी,मीना देवी,केकारानी सिन्हा, तुलसी वर्धन,सम्मानी सरकार,अनु चौधरी,टिकू देवी,रोशनी चौधरी, गायत्री देवी,चंदा देवी,अमिता राजवंशी,उर्मिला देवी,सविता साह सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com