Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद :*भाजपा के मीडिया प्रभारी जीनू चक को मिला जान से मारने की धमकी भरा पत्र*

Spread the love

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी
*-पुलिस को शिकायत देकर की आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग*

फिरोजाबाद: भाजपा मटसेना मंडल के मीडिया प्रभारी को टोने टोटके कर जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने से जान का खतरा बना हुआ है इसी को लेकर उन्होंने थाना रसूलपुर फिरोजाबाद में शिकायत देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में मीडिया प्रभारी जीनू चक उर्फ अनुज पुत्र नविंद्र सिंह निवासी नई आबादी खन्जापुर ने बताया कि मेरी सिट चूडी की आसफाबाद ऐलानी नगर रामेश्वर दयाल के मकान में किराये पर चलती
है, समाज सेवा के साथ साथ में अपनी सिट पर भाई के साथ काम की देख रेख भी करता हूँ। मुझसे मौहल्ले
के गुण्डा तत्व के कुछ लोग रजिंश मानते है जो कि मुझे देखकर अभ्रद्ध भाषा का प्रयोग करते है व गन्दी गाली देने जैसा शब्दो का प्रयोग करते है। बीते दिन 9 जुलाई को सुबह समय 9:30 बजे मेरा कारीगर
सूरज कुशवाह ने दुकान का जैसे ही ताला खोला तो अन्दर कागज जिससे सिन्दूर लगा हुआ कलाबा लोंग नीबू मिला। जिससे कारीगर के होश उड़ गए। जैसे ही उन्होंने कागज देखा तो कागज में चामुडा काली जागों अधोरी शमशान के जागो जीनू मोत व कई वर्ड लिखे मिले है। अपनी जैसा चित्र मिला है उसके बाद सूरज कुशवाह ने मुझे फोन पर बताया फिर मे व बडे भाई सिट पर पहुचे तो देखा ये सब तान्त्रिक व्दारा तैयार किया हुआ सामान है तन्त्र विद्याओ से युक्त
ये सभी सामान एक थैली में रखकर मेरे कार्य स्थल पर फैका गया है। और कुछ लोग मुझसे रंजिश रखते है
व तान्त्रिक विद्याओ द्वारा किसी और के व्दारा अथवा स्वय व सुपारी देकर मेरी हत्या कराना की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने थाना मैं पत्र देकर इस मामले में दोषियों को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस इस टोने टोटके भरे खत ने मुझे भय भीत कर दिया है। ओर में डिप्रेशन में हूँ। खत में लिखी मेरी ह्त्या से मेरे व मेरा परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ कर कार्यवाही करने की मांग की है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com