Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा अभाविप कांडी इकाई की ओर से रविवार को टैलेंट अवॉर्ड एग्जाम का होगा आयोजन

Spread the love


*नगर मंत्री प्रिंस कुमार सिंह ने दी जानकारी*
झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी : गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कमी है कि यहां उनके लिए अवसर उपलब्ध नहीं हैं। प्रबुद्ध व्यक्ति व उनसे संबद्ध संस्थाओं की यह महती जिम्मेवारी बनती है कि गांव में भी ऐसे अवसरों का सृजन करें। उक्त बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांडी इकाई के नगर मंत्री प्रिंस कुमार सिंह ने कही
उन्होंने कहा कि इसी जरूरत को ध्यान में रखकर अभाविप लगातार छात्र छात्राओं के प्रतिभा को निखारने का काम कर रहा है।
इस कड़ी में आगामी 13 फ़रवरी रविवार को अभाविप प्रखंड स्तरीय टेलेंट अवॉर्ड एग्जाम का आयोजन करने जा रहा है।
प्रिंस ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सुदूरवर्ती इलाके के बच्चे अधिक भाग ले रहे हैं। साथ ही कहा की कांडी प्रखण्ड के लगभग दश हाई स्कूल के छात्र छात्रा भाग ले रहे हैं।
गांव के बच्चें ज्यादा प्रभावित हैं। वे इसकी तैयारी के साथ साथ वे अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी बेहतरीन तरीके से कर सकेंगे। और इस कंपीटीशन से प्रेरित होकर अच्छी पढ़ाई करेंगे।
वहीं प्रखण्ड संयोजक साकेत मिश्र ने कहा की वर्तमान में बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना बहुत जरूरी हो गया है। प्रेरणा से बच्चों में सफलता के प्रति एक जुनून के साथ कुछ नया करने की लालसा उत्पन्न होती हैं।
कहा की अभाविप स्थापना काल से ही छात्र हित के लिए कार्य करता है।
और छात्र का ही संगठन है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com