Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
पाकुड: विद्यार्थी परिषद ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़ । सोमवार को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् पाकुड़ इकाई द्वारा पौधारोपण अभियानं के तहत शिवपुरी कॉलोनी मे पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया गया। मौके पे जिला एस० एफ० डी० प्रमुख अमित साहा ने कहा की आगामी 5 जुलाई से 10 जुलाई तक पूरे झारखंड मे 5000 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य रख गया है। उन्होंने कहा की ये हमारे प्रकृति संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है की हम पेड़ लगा कर प्रकृति का संरक्षण करे ताकि हम और हमारे आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा, शुद्ध जल और शुद्ध वातावरण प्राप्त हो सके। मौके पर प्रदेश कार्यकरणी सदस्य विशाल भगत ,सत्यम भगत ने भी पौधा लगा कर इस कार्यक्रम की शुरुआत किये। इस अवसर पर नगर एस० एफ० डी० सत्यम ने बताया की इस कार्यक्रम के तहत पाकुड़ प्रखंड मे 200 पेड़ परिषद् की ओर से लगाएं जायेंगे।
Subscribe to my channel



