Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: स्वास्थ्य विभाग की बात स्वास्थ्य विभाग ही समझें

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

पाकुड़। सरकार के निर्देशानुसार कोविड 19 का वैक्सीन जिले भर में दिया जा रहा है । कहीं-कहीं लंबी-लंबी कतार है तो कहीं पर वैक्सीन लेने वाला की संख्या जरूरत से कम है । जिला मुख्यालय के पुराने अस्पताल में यहां लोग सैकड़ों की संख्या में वैक्सीन लेने के लिए लंबी कतारों में रहते हैं । लोगों की तनातनी होती है कभी-कभी कहासुनी भी होती है ।और कभी कभी लोग वैक्सीन लेने से वंचित भी रह जाते हैं । वही दूसरी ओर यदि हम नगर थाना के सामने बने नए मैरिज हॉल की बात करें वहां पर भी वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। किंतु वहां सुबह 9:00 बजे से शाम के 3:00 बजे तक मात्र 10 लोग ही वैक्सीन लेने पहुंचे । वहां वैक्सीन लेने वालों की संख्या जरूरत से कम है। जबकि दूसरी ओर पुराने सदर अस्पताल में सैकड़ों के संख्या में लोग पहुंचते है ।यह बात समझ से परे है कि जहां भीड़ है वहां मात्र 1 लोग इंजेक्शन लगा रहे हैं ।जबकि उनके साथ चार सहयोगी अन्य हैं। वही मेरेज कंपलेक्स में मात्र एक दीदी के सहारे वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। जबकि दूरी में कोई जादे अंतर नहीं है।
स्वास्थ विभाग दोनों सेंटर को यदि एक जगह कर दे तो लोगो को काफी फायदा हो सकेगा । जहा एक ओर 45 प्लस के लोगो को वैक्सीन देकर भीड़ को बांटा जा सकता है। ऐसा करने से पुराने अस्पताल में वैक्सीनेशन की सख्याओ में काफी बढ़ोतरी कर सकते हैं । लोगों का ऐसा विश्वास है कि पुराने अस्पताल में तुरंत सर्टिफिकेट मिलता है इसलिए लोगों की वहां संख्या बल अधिक है। इस कारण समय भी अधिक लगता है। दोनों सेंटर को मिला दिया जाए तो कम समय में अधिक वैक्सीन किया जा सकता है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com