Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा जमीन विवाद मे एक महिला को मारपीट कर किया अधमरा

Spread the love

सहरसा ब्यूरो चीफ सुभाष राम

सहरसा सदर अस्पताल मे भर्ती,
जिले मे जमीन विवाद के कारण मारपीट की घटना मे बेतहासा बृद्धि देखी जा रही है।जिसके कारण सदर अस्पताल मे दर्जनो घायल इलाजरत है लेकिन पुलिस के द्वारा किसी भी मामले का अबतक कोई संज्ञान नही लिये जाने की शिकायत पीड़ित परिजनो द्वारा किया जा रहा है।इसी कड़ी मे ताजा मामला पटुआहा मे अरविंद शर्मा की पत्नी के साथ हुआ है। जिसमे जमीन विवाद के कारण अकेली महिला के साथ बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया जिसका इलाज सदर अस्पताल मे किया जा रहा है।पीड़िता के पति ने बताया कि मंगलवार को हम मजदूरी करने काम पर गये थे।इस बीच ग्रामीण पप्पू शर्मा,उमेश शर्मा,लुखो शर्मा,हेमन कुमार, नवल कुमार,सनोज शर्मा,शचीन्द्र शर्मा ने मेरी पत्नी के साथ लाठी रड एवं डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया।जिसमे सर फट गया एवं शरीर के अन्य भाग सहित अंदरुनी हिस्से मे काफी चोट लग गई।आनन फानन मे अगल बगल के पड़ोसियो ने सदर अस्पताल मे भर्ती कराकर मुझे सूचना दी गई।उन्होने इस संबंध मे थाने मे आवेदन देकर दोषियो के विरुद्ध कडी कारवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com