Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: उपयुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़ । उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुलदीप चौधरी ने सोमवार को जिला समाहरणालय के निचले तल्ले में स्थित बने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। आवश्यक जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार से लिया।
उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया।
इसी संबंध में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने निरीक्षण करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार एंव पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com