Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: झामुमो कार्यकर्ता जनता का हर संभव सहयोग करें : सांसद

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रीपोर्ट

पाकुड़ । शुक्रवार को राजमहल लोक सभा संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हसदा ने वीर शहीद अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात जिला मुख्यालय में दिशा के बैठक में स्म्मलित हुए,जहा जिले में चल रही कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में सभी कार्यों को जल्द से जल्द निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।जबकि पाकुड़ झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव,जिला सचिव समद अली ,उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ,की उपस्थिति में पाकुड़ के सर्किट हाउस में लगातार दो दिनों से झामुमो कार्यकर्ताओं सहित आम लोगो की समस्याओं को बारी बारी से सुना गया । जहा पदाधिकारियों को बुलाकर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।पाकुड़ जिला झामुमो के सभी प्रकोष्ठ के संगठन को भी निर्देश दिए गए की आम लोगो को हो रही,किसी भी प्रकार के परेशनियो के निदान हेतु सजग रहे एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने कि बात कही। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओ का जहा किसी विभाग में अनदेखी की जा रही है ये बर्दास्त नही किया जाएगा। साथ ही आम लोगो को सर्वोपरि मानते हुए जिले के सभी सम्मानित पदाधिकारी जनता का कार्य करे।
मौके पर जिला प्रवक्ता वंशराज गोप, जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम,जिला युवा मोर्चा सचिव उमर फारूक, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष माईनूल हक,महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वादुद,सोमनाथ घोष ,नसीम अहमद,मिथिलेश घोष, प्रकाश सिंह,जिला सदस्य नूर आलम,साफु सेख, कदम रसूल,नजरूल हक, तेजननारायण भगत, सहित जिले के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सचिव सहित सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com