Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: भाजपा ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रीपोर्ट

 

पाकुड़ । प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में भाजपा ने “प्लास्टिक मुक्त अभियान” के तहत पाकुड़ नगर के टीन बंगला स्थित प्लास्टिक व गंदगी से भरा तालाब की साफ़ सफ़ाई की गई। अत्यधिक गन्दगी के कारण टीन बंगला तालाब को चुना गया जो नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य सड़क के किनारे अवस्थित है । तलाब में आस पास की दुकानों और घरों का गंदा पानी भी इस गिरता है। आस पास के लोगों को इस तालाब को स्वच्छ रखने के लिये जाग्रत करने का भी प्रयास किया गया । यथासंभव तालाब की सफ़ाई की गई।साफ़ सफ़ाई के पश्चात टीन बंगला तालाब के अग़ल बग़ल कुछ फलदार और छायादार पौधे भी लगाए गए।इस अवसर पर पाकुड़ जिला के भाजपा अध्यक्ष बलराम दुबे जी, प्लास्टिक मुक्त अभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक अमृत पांडे, पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह, नगर महामंत्री सोहन मंडल, पार्थ रक्षित, पिंका पटेल, अजय भगत, नगर मंत्री प्राची चौधरी, नगर कार्यक्रम प्रभारी राजा साह ,युवा मोर्चा के नेता रवि शंकर झा , इवरन गुजराल , अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक, सुमीत चौबे, सुमीत भास्कर, राजीव हाजरा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के पश्चात वेणी गुप्ता, बलराम दुबे, अमृत पांडे, मीरा प्रवीण ने प्लास्टिक और पौलिथीन से पर्यावरण को होने वाले भयावह नुक़सान एवं साफ़ स्वच्छ जलस्रोतों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com