Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: पुराना अस्पताल को मिला मात्र 50 वैक्सीन,लोग लौटे निराश

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

पाकुड़ । शहर स्थित पुराना अस्पताल में कोविड 19 वैक्सीनेशन सेंटर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार 54 वा दिन कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर सेवा कार्य करते हुए वैक्सीन लेने वाले बूढ़े बुजुर्ग एवं युवा साथियों का फॉर्म आदि भर कर मदद कर रहे हैं।
पुराना अस्पताल में प्रारंभिक चरण से ही वैक्सीनेशन सेंटर पर काफी भीड़ रहती है।शुक्रवार को मात्र 50 वैक्सीन ही प्राप्त हुआ इससे मात्र 50 लोगों को ही वैक्सीन दिया जा सका शेष लोग निराश लौट गए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर सभी युवा एवं बुजुर्गों से अपील की है की वैक्सीन लेने के बाद आप अपने समाज में जो लोग अब तक वैक्सिंन नहीं लिए हैं उन्हें प्रेरित कर वैक्सिंन लेने के लिए कहे।शुक्वार को 90 वर्ष के आयु के बुजुर्ग को सम्मान के साथ वैक्सीन दिया गया।सेवा कार्य में लगे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं नगर कोषाध्यक्ष राजा साह भाजपा नगर महामंत्री पार्थ रक्षित नगर उपाध्यक्ष , पिका पटेल , ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष तारक भगत ,श्रीकांत भूई माली , मुख्य रूप से उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com