शराब बंदी के लिए नौ को बबेरू में प्रदर्शन
शराब बंदी के लिए नौ को बबेरू में प्रदर्शन

शराब बंदी के लिए नौ को बबेरू में प्रदर्शन ।
बांदा योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी 
उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से नौ अक्टूबर को तहसील बबेरू परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जदयू कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी लागू करने की मांग करेंगे।
यह जानकारी संगठन की ओर से मीडिया को दी गई। जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी पटेल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई गांवों में शराब के ठेकों के अलावा किराना दुकानों पर भी अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि जनता के मुद्दों को उठाने और इस पर रोक लगाने के लिए नौ
अक्टूबर को जोरदार प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष जुगल पटेल, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पिंकी प्रजापति, दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल, भरत लाल यादव और धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


