Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा थाना रामगढ का किया गया औचक निरीक्षण

एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा थाना रामगढ का किया गया औचक निरीक्षण

Spread the love

जनपद फिरोजाबाद
दिनांक 18-05-2022

एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा थाना रामगढ का किया गया औचक निरीक्षण

शासन की मंशानुसार चलाये जा रहे ऑपरेशन पाताल के अन्तर्गत करे कडी कार्यवाही ।
थाने के टॉप-10 अपराधियों को नये सिरे से चिन्हित कर करें कड़ी कार्यवाही ।

थाने पर खड़े मुकदमाती / लावारिस वाहनों का करें विधिक निस्तारण ।

आज दिनांक 17-05-2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा थाना रामगढ का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा थाने के समस्त रजिस्टरों, आईजीआरएस की स्थिति, कम्प्यूटर रूम, बैरक, भोजनालय, बन्दी हवालात आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए थाना परिसर में साफ-सफाई एवं अभिलेखों का उचित रखरखाव करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । साथ ही थाने के भू-माफिया, टॉप-10, गैंगस्टर , गुण्डा , हिस्ट्रीशीटर, अपराध रजिस्टर न0-04, रजिस्टर न0-8 एवं महिला अपराध से सम्बन्धित अपराधियों की समीक्षा करते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।

इसी क्रम में महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क, सीएम हेल्पलाइन, जनशिकायत से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निरीक्षण करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा जनसुनवाई को प्रभावी बनाने व छोटी से छोटी घटना को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर पहुँचकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

तत्तपश्चात महोदय द्वारा शहर में पैदल गस्त किया गया तथा बाजार में पैदल गस्त के दौरान मिलने वाले सभ्रांत व्यक्तियों / दुकानदारों / ठेला लगाने वालों आदि से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना गया ।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com