जिलाधिकारी की उपस्थित मे प्रिंट मिडिया एंव इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रेस बार्ता
जिलाधिकारी की उपस्थित मे प्रिंट मिडिया एंव इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रेस बार्ता

*जिलाधिकारी की उपस्थित मे प्रिंट मिडिया एंव इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रेस बार्ता*
(अरविन्द कुमार जिला प्रभारी मधेपुरा)
दिनांक :-13.07.2023 जिलाधिकारी, मधेपुरा श्री विजय
प्रकाश मीणा (भा.प्र.से.) की उपस्थिति में जिले के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े हुए प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता सह बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पदस्थापन के अवधि से लगातार उनके द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में क्षमण किया जा रहा है तथा उन समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की जा रही है जो विकास की गति को प्रभावित करता है। उनकी कोशिश है कि जिले में विकास की दिशा अच्छी हो, तथा सरकार की जो भी योजनाएं संचालित है वह धरातल पर सही ढंग से कियान्वित हो सके। जिलाधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा एक नया मिशन की शुरूआत की गई, जिसका नाम “MARG” (Madhepura improving Accessiblity Reachable For Good Governance) रखा गया है। इसके तहत अच्छी सड़कों का निर्माण, प्रभावशाली प्रशासन, गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की पहुँच तथा सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मियों में अनुशासन एवं सेवा भाव निहित है। उन्होंने कहा जिले में विकास के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधिगण, आम जनता एवं मीडिया के कर्मियों के बीच आपसी समन्वय की जरूरत है। तभी उद्येश्य की पूर्ति संभव है। उन्होंने कहा कि मधेपुरा आपसबों का जन्म भूमि है और मेरी कर्म भूमि है। हलाकि कर्म भूमि के कार्य का प्रभाव जन्म भूमि पर अवश्य ही पड़ता है। जरूरत इस बात का है, कि हम सब मिलकर मधेपुरा जिला के लिए काम करे ताकि जिला का विकास की गति तीव्र हो सके।
“उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की कार्यशैली सेवा भाव का होना चाहिए। कार्य में अनुशासन का होना नितांत आवश्यक है। स्वेच्छाचारी, अनुशासनहीन एवं उदंड अधिकारी की कार्यशैली किसी भी दृष्टिकोण से स्वीकार योग्य नहीं होगा तथा ऐसे अधिकारी एवं कर्मी दंड के पात्र होंगे।” जिले में संचालित विकास कार्य एवं सेवा की न केवल आम आदमी तक पहुँच हो बल्कि उन्हें शासन एवं प्रशासन के प्रति एक विश्वास का बोध भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि मीडिया के लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे तथ्ययुक्त समस्याओं को उजागर करें, ताकि उन जगहों पर पहुँचकर त्वरित गति से समस्या का निदान किया जा सके। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है जो जनकल्याण की बातें एवं समस्याओं को उठाती है। जिससे प्रशासन को अपने कार्यों के फलाफल का सही परिणाम प्राप्त होता है। मीडिया के प्रतिनिधि ने विभिन्न समस्याओं को बारी बारी से उठाया,
जिसमें प्रमुख हैं प्रेस क्लब को जीवन्त एवं कार्यान्वित कराया जाय। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्य को संज्ञान में ले लिया गया है तथा जल्द ही यथोचित कार्रवाई की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने बताया कि अधिकारिक ब्यान नहीं मिलने के कारण काफी दिक्कत होती है तथा खबर की गंभीरता प्रभावित होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए मैकेनिजम बनाया जाएगा, ताकि रियल टाईम पर अधिकारिक बयान उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अधिकारी मीडिया के बन्धु, जनप्रतिनिधि के साथ विभागीय बैठक करने हेतु कार्य योजना बनाई जा रही है, ताकि समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा सके। जिलाधिकारी ने निदेशित किया कि सभी विभागों द्वारा लोक कल्याण से संबंधित संचालित
योजनाओं का समेकित प्रतिवेदन, पम्पलेट्स, मैगजीन आदि को तैयार करने का निदेश दिया गया, ताकि आमजनों को इस बात की जानकारी प्राप्त हो सके कि सरकार द्वारा संचालित योजनओं की जानकारी किस तरह से प्राप्त किया जा सकता है तथा उसकी प्राप्ति न होने की स्थिति कहां पर अपनी समस्याओं को रख सकते है। मीडिया के बंधुओं द्वारा इस बात को संज्ञान लाया गया कि शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो में सार्वजनिक शौचालय ना होने के कारण काफी दिक्कतें होती है। खासकर महिलाओं को। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी कम में बताया गया कि शहर में नदी के किनारे अवैध निर्माण होने के कारण न केवल पर्यावरण प्रभावित हो रहा है, बल्कि भवन निर्माण कानून का भी उलंघन हो रहा है। शहर में भूमाफिया का गिरोह काफी सक्रिय है, जिसके कारण विधि व्यवस्था की काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इन बातों को संज्ञान में ले लिया गया है तथा पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि सिंहेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण, मंदिर के पीछे नदी को पुर्नजीवित करते हुए पर्यटन क्षेत्र की विकास के लिए एक कार्य योजना बनाई जा रही हैं साथ ही मधेपुरा बायपास को कार्य योजना में लेने हेतु उच्च स्तरीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित की जा रही है, जिसका परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में जो भी पुरातात्विक महत्व, प्राचीन धरोहर स्थल हैं उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विकास हेतु संबंधित विभाग को संसुचित करने की कार्रवाई की जाएगी। मीडिया के एक बंधु द्वारा बताया गया कि स्वर्गीय श्री किराय ऋषिदेव जो इस क्षेत्र के प्रथम दलित सांसद ये उनकी प्रतिमा एवं उनके घर तक जाने वाली सड़क का आज तक अभाव है साथ ही राम मनोहर लोहिया द्वारा उन्हें दी गई प्रशस्ति पत्र भी क्षतिग्रस्त होने की कगार पर है। जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में श्री नितिन कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, मधेपुरा, श्री कुन्दन कुमार सिंह, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, मधेपुरा, सभी प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए।

Subscribe to my channel



