Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा खाद न मिलने से हंगामा विधायक ने दिलवाई किसानों को खाद

खाद न मिलने से हंगामा विधायक ने दिलवाई किसानों को खाद

Spread the love

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह

बबेरू/बाँदा- खाद की मारामारी से परेशान किसानो की हकीकत जानने गुरुवार को सपा विधायक विशंभर सिंह यादव बांदा रोड बबेरू स्थित सोसायटी पहुंच गए, जहां उन्होंने किसानों से बात कर सोसायटी सचिव को फटकार लगाई और किसानों को लाइन में खड़ा करवा कर खाद दिलवाने का काम किया। विधायक ने कहा कि यह सरकार किसानों के हितैषी नहीं है प्रति किसान 2 बोरी खाद के साथ एक बोतल ₹220 कीमत की नैनो यूरिया कर्मचारियों द्वारा किसानों को दी जा रही है। किसान उसको पसंद नहीं कर रहा मजबूरी में इसको खरीदने को विवश है। किसान कई हफ्तों से सोसाइटी के चक्कर लगा रहा है दो ट्रक खाद आई है जिसमे एक ट्रक नगद और एक ट्रक खाताधारकों को बांटी जा रही है। वही सोसायटी सचिव का कहना है कि हमारा 6 ट्रक खाद का पैसा जमा है खाद नहीं दी जा रही, विधायक ने डीएम और कृषि अधिकारी से बात की उन्होंने जल्द से जल्द खाद भिजवाने की बात कही विधायक ने सभी किसानों को भरोसा दिलाया कि यह आपका सेवक आपकी लड़ाई लड़ेगा और आपको खाद दिलाने का पूरा प्रयास करेगा। इस दौरान इंद्रजीत यादव ,छेदीलाल गुप्ता, पुत्तन सिंह अखिलेश पाल, ज्ञान सिंह विमल यादव ,बृजमोहन यादव, सलमान खान राममिलन फौजी शाहनवाज खान शानू सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com