उरई मेडिकल कॉलेज बना अखाड़ा: क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान एमबीबीएस इंटर्न और नर्सिंग छात्रों में खूनी संघर्ष
उरई मेडिकल कॉलेज बना अखाड़ा: क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान एमबीबीएस इंटर्न और नर्सिंग छात्रों में खूनी संघर्ष

उरई मेडिकल कॉलेज बना अखाड़ा: क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान एमबीबीएस इंटर्न और नर्सिंग छात्रों में खूनी संघर्ष, देखें वायरल वीडियो
उरई, जालौन। योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी 
उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य व्यवस्था और अनुशासन रामभरोसे नजर आ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई (जालौन) में मंगलवार, 22 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान ऐसा ही एक शर्मनाक वाकया सामने आया। यहाँ मरीजों के इलाज को दरकिनार कर एमबीबीएस इंटर्न और नर्सिंग विद्यार्थी आपस में भिड़ गए। मामूली बहस से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक मारपीट में तब्दील हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
वायरल वीडियो में दिखी डॉक्टरों की गुंडागर्दी
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अस्पताल का ‘नर्सिंग स्टेशन’ किसी जंग के मैदान जैसा नजर आ रहा है। फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि सफेद एप्रन पहने डॉक्टर और अन्य छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं और बुरी तरह धक्का-मुक्की कर रहे हैं। वहां मौजूद गार्ड और तीमारदार बीच-बचाव की कोशिश करते हैं, लेकिन आक्रोशित छात्रों की भीड़ के सामने उनकी एक नहीं चलती।
नर्सिंग छात्रों का कार्य बहिष्कार और हड़ताल
इस हिंसक झड़प के बाद अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। घटना के विरोध में नर्सिंग विद्यार्थियों और जूनियर डॉक्टरों ने तत्काल प्रभाव से काम ठप कर दिया है और परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आक्रोशित नर्सिंग छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को एक औपचारिक प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
Subscribe to my channel



