BreakingprobivPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहारसहरसा बिहारस्थानीय खबरें
Trending

उत्पाद विभाग के अधिकारी व कर्मियों ने किया रक्तदान

उत्पाद विभाग के अधिकारी व कर्मियों ने किया रक्तदान

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार

उत्पाद विभाग के अधिकारी व कर्मियों ने किया रक्तदान

जरूरतमंद मरीजों की मदद और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को मद्य निषेध एवं उत्पाद थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सदर अस्पताल, सहरसा की ओर से किया गया। शिविर में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं अन्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान विभाग के कर्मियों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के साथ लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया।उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि विभाग के अधिकारी, सिपाही एवं अन्य कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर के माध्यम से रक्तदान को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों एवं कर्मियों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन में कर्मियों की भागीदारी की सराहना की गई।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com